फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mercury reaches 40 degrees in Jammu, light rain in some parts today

जम्मू में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा, आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Fri, 22 May 2020 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 01:47 AM IST
सार

  • तापमान में बढ़ोतरी से हर किसी के पसीने छूट रहे हैं
  • कश्मीर के अधिकांश जिलों में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है
  • आज जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है

विज्ञापन
Mercury reaches 40 degrees in Jammu, light rain in some parts today
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पारे में उछाल आया है। मौसम के लगातार साफ रहने से वीरवार को जम्मू में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी से हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। कश्मीर के अधिकांश जिलों में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


जम्मू में वीरवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप के बीच बाहर निकलना भी मुर्श्कल हो रहा था। चिलचिलाती गर्मी के बीच इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल होने लगे हैं। वीरवार को सीजन में पहली बार पारे में इतना उछाल आया। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान 39.6 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 12.5, बटोत में 14.9, कटड़ा में 20.5, भद्रवाह में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 28.6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू का तापमान 
अधिकतम 39.6
न्यूनतम     20.0
सूर्योदय   05.17
सूर्यास्त    07.16
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed