{"_id":"631cdcb4fdebaa7bcf03434b","slug":"mela-reasi-news-jmu2677224174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजनधार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजनधार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
सुरजनधार मेले में ड़ांस करती हुए एक स्कूल की छात्राएं।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। तहसील भमाग के सुरजनधार स्थित स्थान नाग देवता पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर की संस्कृति दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
शनिवार को दूसरे दिन नाग देवता मंदिर में सुबह विशेष पूजा कर लोगों को प्रसाद बांटा गया। लोगों ने भी श्रद्धा के साथ माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर को स्थानीय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रूमालों राम एंड पार्टी के साथ ही स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य कर डोगरा संस्कृति को दर्शाया। डोगरी गीतों के साथ पंजाबी गानों पर भी खूब ठुमके लगाए। मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त बबीला रकवाल, डीडीसी सर्राफ सिंह नाग, बीडीसी अशोक सिंह ठाकुर, सरपंच काया देवी, सरपंच रेखा शर्मा, आदि मौजूद रहे। इसके साथ मेले में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल टोट तथा हाई स्कूल सेेरसुंडूया के बीच वॉलीबाल का फाइनल मैच खेला गया, जिस में सेरसुंडूया ने टोट को 2-1 से हराया। वहीं, कबड्डी में सेरसुंडूया की टीम ने सुरजनधार को 11-2 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
-----
आज होगा दंगल का आयोजन
रविवार को मेला स्थल पर वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिस में स्थानीय पहलवानों के अलावा प्रदेश तथा बाहरी राज्यों के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

सुरजनधार में नाग देवता स्थान पर लगाए गए मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने उमड़ी लोगों की ?- फोटो : REASI

सुरजनधार मेले के दूसरे दिन मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त,ड़ीड़ीसी,बीड़ीसी,सरपंच व पंच।- फोटो : REASI