फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba targeted Ramnath Kovind, said- BJP's agenda has been fulfilled in the name of constitution

Mehbooba Mufti: 'पूर्व' होते ही कोविंद पर महबूबा का हमला, ऐसी विरासत छोड़ गए...

Mon, 25 Jul 2022 01:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर सवाल उठाए। कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति (कोविंद) ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां संविधान को अनेक बार कुचला गया। उन्होंने संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।

विज्ञापन
Mehbooba targeted Ramnath Kovind, said- BJP's agenda has been fulfilled in the name of constitution
रामनाथ कोविंद और महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स कांफ्रेंस की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट में कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति (कोविंद) ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां संविधान को अनेक बार कुचला गया। चाहे वह अनुच्छेद 370, नागरिकता कानून, अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। उन्होंने संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।
विज्ञापन


इससे पहले महबूबा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए वह लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। कहा कि देशभक्ति स्वाभाविक रूप से आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

Mehbooba targeted Ramnath Kovind, said- BJP's agenda has been fulfilled in the name of constitution
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 13 से 15 अगस्त तक नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। मुफ्ती ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है।

इसमें दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबिहाड़ा नगरपालिका के एक वाहन के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से एक सार्वजनिक घोषणा की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के दुकानदारों से तिरंगा खरीदने के लिए प्रत्येक को 20 रुपये जमा करने के लिए कहा जा रहा है।

महबूबा ने आगे लिखा जिस तरह से जम्मू-कश्मीर प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है। ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिस पर कब्जा करने की जरूरत है। मुफ्ती ने कहा कि देशभक्ति स्वाभाविक रूप से आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed