फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said: Education is now the last target after jobs

Mehbooba said: जमात के स्कूलों को बंद करना लोगों पर एक और अत्याचार, नौकरियों के बाद अब आखिरी निशाना शिक्षा  

Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 01:29 AM IST
सार

महबूबा ने ट्वीट किया कि एफएटी संचालित विद्यालयों पर पाबंदी का यह कदम जम्मू-कश्मीर के लोगों के भविष्य को कुचलने के लिए उन पर किया गया एक और अत्याचार है। भूमि स्वामित्व, संसाधनों एवं नौकरियों के बाद अब आखिरी निशाना शिक्षा है।

विज्ञापन
Mehbooba said: Education is now the last target after jobs
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लाम के फ लह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) द्वारा संचालित विद्यालयों पर पाबंदी लगाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के भविष्य को कुचलने के लिए उन पर किया गया एक और अत्याचार है। भूमि स्वामित्व, संसाधनों एवं नौकरियों के बाद अब आखिरी निशाना शिक्षा है।

विज्ञापन

नौकरियों के बाद अब आखिरी निशाना शिक्षा है

महबूबा ने ट्वीट किया कि एफएटी संचालित विद्यालयों पर पाबंदी का यह कदम जम्मू-कश्मीर के लोगों के भविष्य को कुचलने के लिए उन पर किया गया एक और अत्याचार है। भूमि स्वामित्व, संसाधनों एवं नौकरियों के बाद अब आखिरी निशाना शिक्षा है। मुझे यकीन है कि कश्मीरी निश्चित ही इससे उबरेंगे और अपने बच्चों को परेशान नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

15 दिनों के भीतर सील करने को कहा गया स्कूल 

ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेश में विभिन्न जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को एफ एटी संचालित विद्यालयों को जिला प्रशासन के साथ परामर्श के बाद 15 दिनों के भीतर सील करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी की जांच के आधार पर उठाया गया है। एजेंसी ने इन विद्यालयों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के अलावा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed