फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba's attack on the Centre: Said Article 370 was removed with the intention of looting Jammu and Kashmir, all claims of development hollow

महबूबा का केंद्र पर हमला: कहा जम्मू-कश्मीर को लूटने की मंशा से हटाया था अनुच्छेद-370, विकास के सभी दावे खोखले

Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
सार

महबूबा ने कहा कि प्रदेश में विकास की नई क्रांति के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Mehbooba's attack on the Centre: Said Article 370 was removed with the intention of looting Jammu and Kashmir, all claims of development hollow
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को लूटने की मंशा से अनुच्छेद 370 हटाया गया। इसे हटाने पर प्रदेश में विकास की नई क्रांति के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराजा हरि सिंह ने अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान को बनाए रखने के लिए लागू किया था। अगर जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो यहां के हालात गुजरात से भी खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी चरम पर है। ट्रांसपोर्ट उद्योग पटरी से उतरा हुआ है। चिनाब घाटी पनबिजली परियोजनाओं में बाहरी लोगों को रोजगार दिया गया है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत ग्यारह सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर महबूबा ने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रही हूं, लेकिन पिता की कार्रवाई के लिए बेटों की सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसा: डीडीसी चेयरमैन के बेटे की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, इलाके में शोक की लहर


पिता की कार्रवाई के लिए उचित आधार और ठोस सबूतों के बिना बेटों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। कहा कि इस साल ग्यारह लोग ही नहीं अब तक सरकार ने बीस से 25 लोगों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कश्मीरियों को सजा देने के लिए नीतिगत फैसले ले रही है। आप एक व्यक्ति को पकड़ सकते है लेकिन उसके जेहन से उसके विचार नहीं निकाल सकते हो। इस दौरान महबूबा की उपस्थिति में एडवोकेट अनिल सेठी पीडीपी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed