फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti Will new CM In jammu-Kashmir.

महबूबा मुफ्ती होंगी जम्मू-कश्मीर की नई मुख्यमंत्री

Thu, 07 Jan 2016 09:11 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti Will new CM In jammu-Kashmir.

जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उनकी बेटी और सांसद महबूबा मुफ्ती राज्य की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। हालांकि इस पर अभी औपचारिक ऐलान बाकी है।

विज्ञापन


हालांकि सईद के अस्पताल में भरती होने के बाद ही सत्तारूढ़ पीडीपी और सहयोगी पार्टी भाजपा के बीच महबूबा को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद चल रही थी।

मुफ्ती की अचानक बीमारी और दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद इस तरह के हालात बन रहे थे कि राज्य का उत्तरदायित्व महबूबा को दिया जा सकता है। इस संबंध में पिछले दिनों पीडीपी और भाजपा में कई स्तरीय बातचीत भी हो रही थी।

विज्ञापन

भाजपा की भी हरी झंडी

Mehbooba Mufti Will new CM In jammu-Kashmir.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के आकस्मिक बीमारी के बाद से ही महबूबा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विचार हो रहा था। दोनों ही दल इस मसले पर सहमत होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अब मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद संभव है कि महबूबा ही राज्य की नई मुख्यमंत्री होंगी।

इससे पहले कहा जा रहा है कि भाजपा और पीडीपी में इस बात को लेकर भी बातचीत हो रही थी कि मुफ्ती की बीमारी ठीक होने के बाद भी महबूबा ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगी क्योंकि 79 साल के मुफ्ती बीमारी के बाद ये महत्वपूर्ण पद संभालने में दिक्कत महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed