फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti will come to Jammu on July 9 apart from meeting she will also visit Rajouri Poonch

सियासी हलचल: नौ जुलाई को जम्मू आएंगी महबूबा मुफ्ती, बैठकों के अलावा राजोरी-पुंछ का दौरा भी करेंगी

Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दौरे को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने जम्मू में तैयारियां शुरू कर दी हैं। महबूबा मुफ्ती के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti will come to Jammu on July 9 apart from meeting she will also visit Rajouri Poonch
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नौ जुलाई को जम्मू आएंगी। जम्मू में वह पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से बैठकें करने के अलावा राजोरी और पुंछ जिलों का दौरा भी करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती नौ जुलाई को दोपहर में जम्मू पहुंच जाएंगी। यहां गेस्ट हाउस में वह पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा दस जुलाई को वह गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगी और वहां पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठक कर संभाग के सियासी परिदृश्य पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा राजोरी और पुंछ जिलों का दौरा कर महबूबा पार्टी संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed