फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mehbooba mufti statement on burhan

J&K: हिजबुल कमांडर बुरहान पर सीएम महबूबा के बयान से सियासत गरमाई

Fri, 29 Jul 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 29 Jul 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti statement on burhan
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा वीरवार को बुरहान वानी एनकाउंटर मामले में दिए गए बयान से सियासत गरमा गई है। नेकां और कांग्रेस के साथ ही भाजपा ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने महबूबा के बयान पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ज्ञात हो कि पीडीपी के स्थापना दिवस पर वीरवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल पर बुरहान वानी की मौजूदगी की जानकारी नहीं थी। यदि बुरहान की मौजूदगी की जानकारी होती तो यह संभव था कि आज जैसे हालात उत्पन्न नहीं होते। 
विज्ञापन


मुख्य विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महबूबा के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि आठ जुलाई के एनकाउंटर की मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर कहा कि पुलिस की ओर से मीडिया को दिए गए पहले बयान में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को एनकाउंटर की पूरी जानकारी थी। इस मीडिया ब्रीफिंग में पुलिस ने कहीं नहीं कहा था कि कौन घेरे में था, इसकी जानकारी नहीं थी।

'मुख्यमंत्री का बयान घाटी राष्ट्र की सुरक्षा के ‌ल‌िए खतरनाक'

mehbooba mufti statement on burhan
पीड़‌ित के पर‌िवार वालों से म‌िलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान को राष्ट्र व रियासत की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। पूछा कि क्या इसका मतलब यह समझा जाए कि यदि बुरहान की मौजूदगी की जानकारी होती तो उसे भागने का मौका दिया जाता।

कांग्रेस ने भाजपा से भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कहा कि उप मुख्यमंत्री को इसका जवाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमण भल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंग्याल में प्रदर्शन किया। 

भाजपा विधायक रवींद्र रैणा ने मुख्यमंत्री के बयान को खारिज करते हुए दावा किया कि सुरक्षा बलों को बुरहान की मौजूदगी की पूरी जानकारी थी। वे काफी समय से उसे ट्रेस कर रहे थे। यही वजह है कि सुरक्षा बलों ने उसे जल्द ढेर कर दिया।

पुलिस व सेना ने पूरी प्लानिंग के साथ आपरेशन चलाया था और बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि घाटी में जो युवक सुरक्षा बलों पर पथराव करते हैं व देश के खिलाफ खुलेआम नारेबाजी करते हैं, वो राष्ट्रविरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed