फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti says, target on article 35a, all party leaders and workers should come together

महबूबा बोलीं, 35ए पर हो रहे हमले में सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आना चाहिए साथ

Wed, 31 Jul 2019 03:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 31 Jul 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti says, target on article 35a, all party leaders and workers should come together
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस वक्त अफवाएं हो रही हैं कि 35ए के ऊपर हमला हो सकता है। उसके हवाले से हम सब को इक्कठा होना चाहिए। न सिर्फ लीडर्स बल्कि जो पोलिटिकल वर्कर्स हैं, चाहे वो नेशनल कांफ्रेंस के हों, कांग्रेस के, भाजपा या फिर पीडीपी के सबको साथ आगे आना चाहिए।   
विज्ञापन


विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि हमारे वर्कर्स को सब के घर जाना चाहिए और सबको इस्तिदा करना चाहिए कि इस वक्त हम, जो चुनाव की लड़ाई है उसको अलग रख के, मिल के काम करेंगे और जम्मू-कश्मीर का जो 35ए है उसकी हिफाजत के लिए हम जान और माल कुर्बान के लिए तैयार हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक के बचाव में उतरी महबूबा

इस मामले को लेकर पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जेके क्रिकेट घोटाला एक पुराना मामला है। इसकी काफी समय से जांच चल रही है। ईडी ने फारूक साहब से उस समय पूछताछ की है जब जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की पार्टियां सामूहिक रूप से अपनी विशिष्ट पहचान की रक्षा के लिए खड़ी हैं। 

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में हुए घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब्दुल्ला को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी को लेकर फारूक अब्दुल्ला प्रवर्तन निदेशालय के चंडीगढ़ कार्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ अभी जारी है।


बता दें कि 113 करोड़ रुपये के इस घोटाले में कोर्ट के आदेश के बाद 2015 में सीबीआई ने केस दर्ज किया गया था। इसी को लेकर अब प्रवर्तन निदेशालय अब्दुल्ला से पूछताछ कर रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए फारूक अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed