{"_id":"5b1814554f1c1bb26e8b694f","slug":"mehbooba-mufti-says-militants-are-trying-to-sabotage-ramzan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी रमजान को नाकाम करने की कोशिश कर रहे : CM महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी रमजान को नाकाम करने की कोशिश कर रहे : CM महबूबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि आतंकी केंद्र सरकार की ओर से घोषित रमजान सीजफायर को नाकाम करने की कोशिश रहे हैं। सीजफायर के चलते जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
महबूबा ने ट्वीट किया कि जब हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को सीजफायर से बड़ी राहत मिलते देख रहे हैं, तब भी आतंकी अपनी हिंसक गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं। साथ ही इस प्रक्रिया को नाकाम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अपनी गलती का अहसास होगा। मुख्यमंत्री की ओर से यह प्रतिक्रिया उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक सैन्य कैंप पर आतंकियों की ओर से मंगलवार देर रात किए गए हमले के बाद सामने आई है।
विज्ञापन