महबूबा मुफ्ती का ट्वीट- एक बार फिर जम्मू पुलिस ने हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर एक बार फिर से खुद को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री और उनकी कठपुतलियां कश्मीर के किसी भी कोने में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं लेकिन मेरे मामले में सुरक्षा समस्या है। मुफ्ती ने बताया कि उनकी बेटी को भी नजरबंद किया गया है क्योंकि वह वहीद के परिवार से मिलने जा रही थी। वे शुक्रवार को दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे फिर से अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। पिछले दो दिनों से, जम्मू और कश्मीर प्रशासन मुझे पुलवामा में स्थित पार्टी नेता वहीद उर रहमान के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। उन्हें आधारहीन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। यहां तक कि मेरी बेटी को भी नजरबंद कर दिया गया। भाजपा के मंत्रियों और उनकी कठपुतलियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा केवल मेरे मामले में एक समस्या है।'
Ive been illegally detained yet again. Since two days, J&K admin has refused to allow me to visit @parawahid’s family in Pulwama. BJP Ministers & their puppets are allowed to move around in every corner of Kashmir but security is a problem only in my case. pic.twitter.com/U5KlWzW3FQ
विज्ञापन विज्ञापन— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) November 27, 2020
पीडीपी नेता ने कहा कि उनकी बेटी को नजरबंद रखा गया है। उन्होंने कहा, 'उनकी क्रूरता कोई सीमा नहीं जानता। वहीद को आधारहीन आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और मुझे उनके परिवार को सांत्वना देने की भी अनुमति नहीं है। यहां तक कि मेरी बेटी इल्तिजा को भी घर में नजरबंद रखा गया है क्योंकि वह भी वहीद के परिवार से मिलना चाहती थी।'
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री आज दोपहर को तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने कहा, 'मैं आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हूं और विभिन्न मुद्दों पर प्रेस को जानकारी दूंगी। मीडिया से विनम्र अनुरोध है कि वे आएं।'
इससे पहले मुफ्ती ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी और गुपकार गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रचार करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनके प्रत्याशियों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा में रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से गुपकार गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।