{"_id":"63dfbfefe281d94c42171727","slug":"mehbooba-mufti-said-pakistani-general-pervez-musharraf-genuinely-tried-to-address-kashmir-issue-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pervez Musharraf: पाक जनरल मुशर्रफ ने कश्मीर मुद्दे को वास्तव में संबोधित करने की कोशिश की- महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pervez Musharraf: पाक जनरल मुशर्रफ ने कश्मीर मुद्दे को वास्तव में संबोधित करने की कोशिश की- महबूबा मुफ्ती
Sun, 05 Feb 2023 08:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:35 PM IST
सार
पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि परवेज मुशर्रफ एकमात्र ऐसे पाकिस्तानी जनरल थे, जिन्होंने वास्तव में कश्मीर मुद्दे को संबोधित करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 79 साल के परवेज मुशर्रफ गंभीर अमीलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। वह दुबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि परवेज मुशर्रफ एकमात्र ऐसे पाकिस्तानी जनरल थे, जिन्होंने वास्तव में कश्मीर मुद्दे को संबोधित करने की कोशिश की।
महबूबा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'परवेज मुशर्रफ शायद एकमात्र पाकिस्तानी जनरल थे, जिन्होंने वास्तव में कश्मीर मुद्दे को संबोधित करने की कोशिश की। वह जम्मू-कश्मीर मसले का हल चाहते थे, जो प्रदेश के लोगों की इच्छा के अनुसार हो और वो फैसला भारत व पाकिस्तान दोनों को स्वीकार्य हो। हालांकि, भारत सरकार ने उनके और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू किए गए सभी विश्वास बहाली के कार्यक्रम को उलट दिया है और संघर्ष विराम बना हुआ है।'