फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said if article 35a and 370 will be removed relationship with india will get finish

महबूबा मुफ्ती ने दी धमकी, 35-ए और अनुच्छेद 370 हटे तो भारत के साथ रिश्ते होंगे खत्म

Wed, 05 Sep 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti said if article 35a and 370 will be removed relationship with india will get finish
पीडीपी कार्याकर्ताओं को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 35-ए व 370 की वकालत करते हुए धमकी दी है कि यदि यह खत्म हुआ तो भारत के साथ राज्य के रिश्ते खत्म हो जाएंगे। चाहे कुछ भी हो जाए अनुच्छेद 35-ए या 370 को नहीं हटाने दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 35-ए और 370 हमारे राज्य की एक अलग पहचान हैं और इस पहचान को बचाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वे मंगलवार को एक सभा में बोल रही थीं। 
विज्ञापन


हालात सामान्य करने के लिए केंद्र पहल करे

पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि जब तक केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान के साथ संबंध नहीं सुधारेगी तब तक जम्मू कश्मीर में हालात ठीक नहीं हो सकते। रियासत के हालात सामान्य करने के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी होगी। 
विज्ञापन


पाक पीएम इमरान खान से शुरू करें बात

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि जो बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छोड़ दी थी उसे अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलकर फिर से शुरू करें, ताकि रियासत में अफरा-तफरी का माहौल है खत्म हो। खून खराबा बंद हो, बेगुनाह लोगों के कत्ल बंद हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाक हथियारों में पैसा जाया न करें

महबूबा ने कहा कि जब तक हमारा देश व पाकिस्तान इकट्ठे नहीं होते तब तक राज्य से गरीबी व मुफलिसी नहीं जाएगी। दोनों देश अपना बहुत पैसा बंदूकें, हथियार, गोला बारूद खरीदने में लगा रहे हैं, यदि वही पैसा अस्पतालों में खर्च हो, गरीब बच्चों की पढ़ाई पर लगे तो यहां के बच्चों का भविष्य संवर जाए। महबूबा ने कहा कि हमारे अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। जो हाल पाकिस्तान में है वैसा ही हाल जम्मू कश्मीर में है।

रास्तों के माध्यम से बात हो

पीडीपी का एजेंडा और मुफ्ती सईद का एजेंडा रास्ते खोलो, नौशेरा के जंगल खोलो, इस कश्मीर को उस कश्मीर के साथ मिलाओ। रास्तों के माध्यम से बातचीत करो, पाकिस्तान से भी और कश्मीर की जनता से भी, इसके बगैर कोई चारा नहीं है। पीडीपी का यही एजेंडा जम्मू कश्मीर का आज है और जम्मू कश्मीर का कल है। 


भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया

महबूबा ने जनता को पीडीपी के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पीडीपी मात्र एक सियासी पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक इतिहास है। पीडीपी मुफ्ती साहब की 50 साल की मेहनत का निचोड़ है। उनके भाजपा के साथ हाथ मिलाने का एक मात्र मकसद था जम्मू कश्मीर की जनता की भलाई। भाजपा जैसी पार्टी के साथ जाने का फैसला केवल जनता के लिए किया गया था, ताकि जम्मू कश्मीर को इस मुसीबत से बचाया जा सके, लेकिन भाजपा ने हमारे साथ व राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। जब तक हमारे साथ सत्ता में थी तब भी अड़चनें पैदा करती रहती थी ताकि जम्मू कश्मीर में तरक्की न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed