फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said going to temple is a personnel matter there should be no debate on it

महबूबा मुफ्ती बोलीं: मेरा मजहब अपनी जगह, गंगा-जमुनी तहजीब की बात कीजिए

Thu, 16 Mar 2023 03:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Mar 2023 03:36 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनका मजहब अपनी जगह है। वह उस पर कुछ नहीं कहेंगी। भारत में  गंगा-जमुनी तहजीब है। यहां हिंदू-मुसलमान इकट्ठे रहते हैं।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said going to temple is a personnel matter there should be no debate on it
Mehbooba Mufti - फोटो : संवाद

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से जम्मू संभाग कि पुंछ जिले में नवग्रह मंदिर में जलाभिषेक करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि उनका मजहब अपनी जगह है। वह उस पर कुछ नहीं कहेंगी। भारत में  गंगा-जमुनी तहजीब है। यहां हिंदू-मुसलमान इकट्ठे रहते हैं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'हम धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं। पूंछ में भव्य मंदिर बना है। स्थानीय लोगों ने इसे बनाने के लिए दिल खोल कर पैसे दिए हैं। लोग चाहते थे कि मैं मंदिर के अंदर जाकर देखूं। वहां किसी ने श्रद्धा से मेरे हाथ में पानी का लोटा दिया कि आप इसपर डालिए, तो मैंने डाल दिया। अगर मैंने पानी डाल दिया तो यह मेरा मामला है इस पर बहस नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, 'मजहब क्या इजाजत देता है, मैं इस पर कुछ नहीं कहुंगी। यहां हिंदू-मुसलमान इकट्ठे रहते हैं। जियारतों पर मुसलमानों से ज्यादा हिंदू लोग चादर चढ़ाते हैं। हमारा मुल्क लोकतांत्रिक देश है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




बतां दें, पुंछ दौरे के दौरान वापस लौटने के पहले पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित गांव देरियां में पीडीपी के पूर्व एमएलसी स्व. यशपाल शर्मा की ओर से बनाए गए मंदिर देखने पहुंचीं तो वहां मंदिर समिति के प्रमुख एवं यशपाल शर्मा के छोटे पुत्र डॉ. उदेशपाल एवं उनके साथियों ने उनको मंदिर के दर्शन करवाए।


इसके बाद वह महबूबा मुफ्ती के साथ शिवालय में पहुंचे। इसकी जलेरी को सोने से मंडित किया गया है। महबूबा मुफ्ती यहां जल का लोटा लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करती नजर आई हैं। वह जल चढ़ाने के बाद प्रसाद लेकर वापस लौट गईं। महबूबा मुफ्ती के नवग्रह मंदिर दर्शन एवं जलाभिषेक का वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना दिया, जो बुधवार देर शाम को वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed