फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said Getting rid of BJP in UP elections 2022 will be greater azadi than in 1947

यूपी के रण में कूदीं महबूबा मुफ्ती: कहा- यहां भाजपा से छुटकारा 1947 की तुलना में बड़ी आजादी होगी

Tue, 18 Jan 2022 08:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 08:32 AM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यूपी में भाजपा से छुटकारा 1947 की तुलना में बड़ी आजादी होगी। यूपी में विधानसभा चुनाव हैं इसलिए भाजपा औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said Getting rid of BJP in UP elections 2022 will be greater azadi than in 1947
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोला है। कहा कि यूपी में भाजपा से छुटकारा 1947 की तुलना में बड़ी आजादी होगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए भाजपा औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को तंज कसते हुए आदिवासी युवा सम्मेलन में महबूबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी। क्योंकि ये लोग देश को बांटना चाहते हैं। अगर उन्होंने विकास का वादा किया है तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं। 
विज्ञापन


गरीबों की दुश्मन भाजपा सरकार का कोई मानवीय चेहरा नहीं
महबूबा मुफ्ती ने रूपनगर में जनजातीय वर्ग के लोगों के घरों को बिना नोटिस दिए तोड़े जाने की घटना पर भाजपा को निशाने पर लिया है। इस दौरान कहा कि गरीबों की दुश्मन भाजपा सरकार का कोई मानवीय चेहरा नहीं है। सोमवार दोपहर को पार्टी नेताओं के साथ रूप नगर में धरना स्थल पर पहुंचकर महबूबा मुफ्ती ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन दिया है। इसके साथ ही उपराज्यपाल से जिनके घर बिना नोटिस के तोड़े गए हैं उन्हें फिर से उस स्थान पर घर बनाकर देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं के अवैध निर्माण पर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। भाजपा के नेताओं के अवैध निर्माण पर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है, जबकि गरीबों के घरों को तोड़ा जा रहा है। इससे पूर्व महबूबा मुफ्ती ने गुज्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट में जनजातीय युवा अधिवेशन को संबोधित किया।

गोडसे की पूजा करने वाले कभी हिंदू नहीं हो सकते-महबूबा
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करती है। देश को भाजपा से आजादी चाहिए। यह लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं। मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ाने की साजिश भाजपा करती रहती है। गुज्जर बक्करवाल, पहाड़ी को लड़ाना चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। केवल धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर वोट हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने जनजातीय युवाओ से अपील की कि वह कलम और वोट की ताकत से भाजपा का मुकाबला करें। पत्थर और बंदूक कभी न उठाएं। यह भाजपा यही चाहती है कि उन्हें कोई मौका मिले। गोडसे की पूजा करने वाले कभी हिंदू नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed