फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said: Delimitation Commission working at the behest of the Center, BJP wants to strengthen its constituencies

महबूबा मुफ्ती बोलीं: केंद्र के इशारे पर काम कर रहा परिसीमन आयोग, लोगों को दिल की बात कहने का भी अधिकार नहीं

Mon, 07 Feb 2022 04:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने दिल की बात कहने का भी अधिकार नहीं हैं। अगर कोई पत्रकार कुछ कहता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said: Delimitation Commission working at the behest of the Center, BJP wants to strengthen its constituencies
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के हर एक संस्थान को यह राजनीतिक दल तहस नहस करने में जुटा है। इसी तरह की कोशिश कश्मीर में परिसीमन के जरिए की जा रही है। भाजपा देश  को गोडसे के हिंदुस्तान में तब्दील करने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने दिल की बात कहने का भी अधिकार नहीं
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने दिल की बात कहने का भी अधिकार नहीं है। परिसीमन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। इससे भाजपा अपने निर्वाचन क्षेत्रों को मजबूत करना चाहती है। उनका मकसद बहुसंख्यक समुदायों को शक्तिहीन करना है। बजट के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें आम इंसान को कुछ नहीं मिला है। केंद्र सरकार ने किसानों के बारे में कुछ नहीं किया। मध्य वर्ग को भी निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्र विरोधी कृत्य
महबूबा ने कर्नाटक में हिजाब विवाद की भी निंदा करते हुए कहा कि सरकार अलग-अलग धर्मों पर अपना फैसला नहीं थोप सकती क्योंकि हर धर्म की अपनी शिक्षाएं होती हैं और किसी को भी धार्मिक दायित्वों का पालन करने से परहेज करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। कश्मीर में पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि सच के साथ खड़ा होना अब राष्ट्र विरोधी हो गया है। सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्र विरोधी कृत्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed