फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti said central ministers visit to Jammu Kashmir is fake photo shoot

केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर महबूबा ने कसा तंज, कहा- घाटी में हो रहे हैं बनावटी फोटो शूट

Thu, 23 Jan 2020 02:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba mufti said central ministers visit to Jammu Kashmir is fake photo shoot
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्रियों के कश्मीर दौरे पर तंज कसते हुए पीडीपी अध्यक्ष और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसे सिर्फ फोटो खिंचवाने की कवायद करार दिया है। महबूबा ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया कि घाटी में अभी भी इंटरनेट पर प्रतिबंध है लेकिन दुनिया को यह बताने के लिए कि यहां सब कुछ सामान्य है मंत्रियों के ऐसे दौरे किए जा रहे हैं। यह ट्वीट बुधवार को नकवी के लाल चौक के दौरे के बाद किया गया है।

विज्ञापन


यह ट्वीट महबूबा के ट्विटर अकाउंट से किया गया है जिसे फिलहाल उनकी बेटी इल्तिजा संचालित कर रही हैं। ट्वीट में लिखा है कि नेता हिरासत में हैं। घाटी बड़े पैमाने पर निगरानी और सेना की मौजूदगी हैए इनके बीच बनावटी फोटो शूट किए जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी श्रीनगर, जीके रेड्डी बडगाम में थे। जबकि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को शाम को पहुंचना था।
विज्ञापन


वहीं जन पहुंच कार्यक्रम के तहत कश्मीर के दौरे पर आए अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लाल चौक का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। कहा कि लोगों के बीच नए जम्मू-कश्मीर में सकारात्मकता फैलाने और बदलाव का मजबूत माहौल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री केंद्र शासित प्रदेश में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह लाव-लश्कर के साथ नकवी अचानक लाल चौक पहुंच गए। इस दौरान नकवी ने दुकानदारों से बातचीत की। माहौल और मुद्दों पर भी चर्चा की। वह लाल चौक स्थित मक्का मार्केट भी गए और छाबड़ी वालों से भी बात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों में काफी विश्वास है और भविष्य में भी लोगों से मिलने की प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए। इससे दूरियां कम हो सकती हैं। उनके साथ उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान खान भी थे।

यहां बहुत सकारात्मक माहौल


नकवी ने कहा, लोगों में बहुत विश्वास है सकारात्मक माहौल है और हम यहां लोगों के पास जा रहे हैं। इस सकारात्मकता को दूसरे लोगों में भी फैला रहे हैं। हम बदलाव का मजबूत माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। बोले, स्थानीय लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।  

दुकानदारों ने जताई खुशी
नकवी से मुलाकात करने वाले मक्का मार्केट के प्रेसीडेंट फय्याज अहमद ने कहा कि हमें खुशी है कि वह हम जैसे छोटे व्यवसाइयों से खुद मिलने पहुंचे। हमने उनसे मांग की कि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे और हमें दुकानें आवंटित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed