{"_id":"5dc138508ebc3e014a68b774","slug":"mehbooba-mufti-s-mother-is-ill-detained-leaders-should-be-released-immediately-said-pdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती की मां बीमार हैं, उनको तत्काल रिहा किया जाएः पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती की मां बीमार हैं, उनको तत्काल रिहा किया जाएः पीडीपी
Tue, 05 Nov 2019 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के महासचिव वेद महाजन ने जम्मू-कश्मीर में नजरबंद नेताओं को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की और वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था को असंवैधानिक बताया।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में सोमवार को महाजन ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रहा है। महबूबा की मां विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं और घर में अकेली रहने को मजबूर हैं। लैंडलाइन सेवा तक उनके घर में बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती को नजरबंदी के स्थान से बाहर तक निकलने की अनुमति नहीं दी जाती। पार्टी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि सरकार से आग्रह करने व पार्टी नेताओं की सूची सौंपने के बावजूद उन्हें अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मिलने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटकर यहां के लोगों का सम्मान कम करने का काम किया गया है। पीडीपी जम्मू-कश्मीर के हक के लिए संषर्घ करती रहेगी।