फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti in Jammu said BJP dividing people on communal lines for vote bank told August 5 as black day

जम्मू में महबूबा: वोट बैंक के लिए जनता को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही भाजपा, 5 अगस्त को बताया काला दिन

Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त 2019 जम्मू कश्मीर और संविधान के लिए काला दिन था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी से डरती है, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Mehbooba mufti in Jammu said BJP dividing people on communal lines for vote bank told August 5 as black day
जम्मू में पार्टी नेताओं संग बैठक करतीं हुईं महबूबा मुफ्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त 2019 जम्मू कश्मीर और संविधान के लिए काला दिन था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी से डरती है, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर हिरासत में लिया गया था जबकि किसी अन्य पार्टी पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

विज्ञापन


जम्मू शहर के गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए महबूबा ने सवाल उठाए कि भाजपा ने जम्मू क्षेत्र को क्या दिया है। वे कश्मीर में दो करोड़ पर्यटकों के आने, घाटी के युवाओं के हाथों में पत्थर की जगह लैपटॉप और कंप्यूटर देने, श्रीनगर में सफल जी20 के बारे में बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि जम्मू के लोग उनकी जेब में हैं और वे विभाजित हो जाएंगे। वोट हासिल करने के लिए उन्हें सांप्रदायिक आधार पर उकसाया जा रहा है। मैं लैपटॉप की वास्तविकता नहीं जानती क्योंकि इसके लिए हमें जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर की जेलों में देखना होगा जहां हजारों युवाओं को रखा गया है। मुझे नहीं पता कि घाटी में आने वाले पर्यटक कौन हैं लेकिन लोग अपनी आजीविका कमा रहे हैं। जी20 का आयोजन जम्मू में भी होना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति और विकास पर भाजपा के दावों पर सवाल उठाए और कहा कि उनके शासन में पत्थरबाजी पूरे देश में फैल गई है। एम्स, मेडिकल कॉलेज और सड़क सुरंग जैसी अधिकांश परियोजनाएं पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान मंजूरी की गई थी। आज प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी बाहर के लगाए गए हैं।

उन्होंने भाजपा पर नेहरू, अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों पर बार-बार हमला करने के लिए भाजपा नेतृत्व की आलोचना की और कहा कि उनके पास परिवारवाद के नारे से लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं है।

गांधी परिवार का बलिदान का इतिहास रहा है और वह लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव में विश्वास करते हैं। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और बलात्कारियों को पनाह देने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी सभी राजनीतिक दलों में सबसे अमीर है और उसके धन के स्रोत की जांच की जानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री होने के बावजूद श्रीनगर में उनके पास अपना घर नहीं है, लेकिन भाजपा के पास हर जिले में करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने भाजपा पर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed