{"_id":"66d1a7f72e9034972d087575","slug":"mehbooba-mufti-has-appealed-to-government-to-lift-the-ban-on-jamaat-e-islami-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K Election: महबूबा मुफ्ती ने जमात पर लगे बैन को हटाने का किया आह्वान, उमर अब्दुल्ला को दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Election: महबूबा मुफ्ती ने जमात पर लगे बैन को हटाने का किया आह्वान, उमर अब्दुल्ला को दिया करारा जवाब
Fri, 30 Aug 2024 04:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:37 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार से जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
चुनावी सरगरमियों के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में बातचीत के दौरान कहा कि अगर जमात-ए-इस्लामी चुनाव लड़ना चाहती है, तो यह अच्छी बात है।
विज्ञापन
आगे कहा कि लोकतंत्र विचारों की लड़ाई है। सरकार को इस पर लगा प्रतिबंध हटा देना चाहिए। सरकार ने इसके सभी संस्थानों और संपत्तियों को फ्रीज और जब्त कर लिया है। उन्हें वापस करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जमात-ए-इस्लामी के बारे में अब्दुल्ला की टिप्पणियों पर जवाब देते हुए कहा कि यह एक खेदजनक बयान है। नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि सत्ता मिलने पर चुनाव हलाल हो जाते हैं और सत्ता खोने पर हराम हो जाते हैं।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हमें बताया गया था कि चुनाव हराम हैं, लेकिन अब चुनाव हलाल हो गए हैं। देर आए दुरुस्त आए है।