{"_id":"63668c57f68d1c62f154791a","slug":"mehbooba-mufti-fighting-elections-is-not-my-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: उमर के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी चुनाव नहीं लड़ने के दिए संकेत, बोलीं- चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: उमर के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी चुनाव नहीं लड़ने के दिए संकेत, बोलीं- चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता नहीं
Sun, 06 Nov 2022 11:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:34 AM IST
सार
श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी नौजवानों के लिए नया घर है। जो जितना काम करेगा, उतना आगे बढ़ेगा। पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि चुनाव होने हैं और उसमें तो शिरकत करनी है लेकिन उनकी प्राथमिकता यह है कि जो इस वक्त का माहौल है उसका मुकाबला कैसे करें।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि इस वक्त चुनाव लड़ना कम से कम उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वक्त सबसे पहले प्राथमिकता यह है कि प्रदेश में पैदा हुए मौजूदा हालातों का कैसे मुकाबला किया जाए।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि पीडीपी नौजवानों के लिए नया घर है। जो जितना काम करेगा, उतना आगे बढ़ेगा। पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चुनाव होने हैं और उसमें तो शिरकत करनी है लेकिन उनकी प्राथमिकता यह है कि जो इस वक्त का माहौल है उसका मुकाबला कैसे करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के माहौल में लोगों का दम घुटता है। कोई भी बात नहीं कर सकता। यहां तक कि हमारी सोच पर भी पहरे बिठाए गए हैं। महबूबा ने कहा कि आज के वक्त में जहां इतना दमन है, धर-पकड़ है। नौजवानों को बाहर की जेलों में बंद रखा गया है।
विज्ञापन
बेरोजगारी की भी समस्या है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि हमारा वजूद खतरे में है। महबूबा ने कहा कि उसको कायम रखने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
वह चाहती है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को इतना दबाया जाए कि उनका वजूद ही खत्म हो जाए। महबूबा ने कहा कि पीडीपी से काफी लोग छोड़कर चले गए। इसे बदकिस्मती कहें या खुशकिस्मती लेकिन अब नौजवानों को मौका मिलेगा अपना काम दिखाने का।
सीतारमण बोलीं: जम्मू कश्मीर जल्द बन सकता है राज्य, यूटी बनने के बाद कुल कर संग्रह एक फीसदी हुआ कम