फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti claims she been placed under house arrest

महबूबा मुफ्ती नजरबंद: गेट पर ताले और CRPF के वाहन की तस्वीरें पोस्ट कीं, कश्मीरी पंडितों से मिलने जा रही थीं

Sun, 21 Aug 2022 02:12 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 02:12 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही है। केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दूर करना नहीं चाहती।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti claims she been placed under house arrest
महबूबा मुफ्ती - फोटो : instagram

विस्तार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि उन्हें कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने से रोकने के लिए नजरबंद किया गया है। भट की हाल ही में शोपियां में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मुफ्ती ने ट्विटर पर गुपकार इलाके में अपने आवास के बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की एक गाड़ी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही है। केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दूर करना नहीं चाहती।
विज्ञापन


गलत नीतियों के कारण ही उन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण टारगेट किलिंग हुई हैं। इसके लिए सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन होने की तरह पेश कर रही है। इसलिए मुझे आज नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने संदेश में कहा है कि छोटीगाम में भट परिवार से मिलने की उनकी कोशिशों को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। प्रशासन दावा करता है कि हमें बंद करना हमारी सुरक्षा के लिए है, जबकि वह खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed