फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti anti-national: Ravindra Raina

महबूबा मुफ्ती राष्ट्र द्रोही : रवींद्र रैना

विज्ञापन
Mehbooba Mufti anti-national: Ravindra Raina
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तालिबान के बहाने केंद्र पर निशाना साधने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्र द्रोही बताया है।
विज्ञापन

रैना ने कहा है कि भारत मजबूत देश है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं न कि जो बाइडेन। हम सभी आतंकवादियों का खात्मा करेंगे। महबूबा मुफ्ती कश्मीर में तालिबान का राज चाहती हैं लेकिन हमारी सरकार सभी आतंकवादियों का सफाया करेगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार गुप्तचर एजेंसियों ने उन्हें सूचित किया है कि आतंकवादी संगठन द रसिस्टेंस फ्रंट ने सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी है। ऐसे में वह सतर्क रहें। रैना का कहना है कि वह ऐसी धमकियों की परवाह नहीं करते। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का सरकार बनाना तय लग रहा है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी तत्व बौखलाहट में धमकियां दे रहे हैं और भाजपा के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। पिछले दो सालों में पार्टी के 23 नेताओं की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed