फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन नजरबंद, जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

Mon, 05 Aug 2019 08:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2019 08:42 AM IST
खास बातें

  • कश्मीर घाटी में अचानक से हलचल बढ़ गई है और महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।
  • उधर कश्मीर सहित जम्मू संभाग के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
  • प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी  बंद कर दिये गए हैं। साथ ही सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti and Omar Abdullah under house arrest, Section 144 in the Valley
जवान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:00 AM, 05-Aug-2019
जम्मू में धारा 144 लागू होने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा में करीब 4000 जवान तैनात कर दिए गए हैं। 
 
06:04 AM, 05-Aug-2019
अनुपम खेर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान शुरू हो गया है। उन्होंने घाटी में हुई अनिश्चितता को लेकर कहा कि सुरक्षा कारणों को लेकर ही सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत ही पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने के लिए कहा गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट: कश्मीर समस्या का समाधान शुरू हो गया- अनुपम खेर, 370 पर रखी बेबाक राय

विज्ञापन
05:07 AM, 05-Aug-2019
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की है कि वह कानून अपने हाथ में न लें, शांत रहें।
 
04:20 AM, 05-Aug-2019
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर आपात बैठक देर रात जारी है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी और प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। यह बैठक श्रीनगर राजभवन में जारी है। 
04:01 AM, 05-Aug-2019
प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 9.30 बजे होगी कैबिनेट बैठक, अनुछेद 35ए पर हो सकता है बड़ा फैसला। 
01:53 AM, 05-Aug-2019
कश्मीर के हालत पर महबूबा को आई अटल जी की याद, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 'भाजपा नेता होने के बावजूद अटल जी की कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति और उनका प्रेम जीतना....आज हमें उनकी कमी बहुत खल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 AM, 05-Aug-2019
कश्मीर में नेताओं को नजरबंद किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि नेताओं को रात में उनके ही घरों में कैद किया जा रहा है, जवानों की तैनाती की जा रही है। वास्तव में कश्मीर के हालात चिंताजनक हैं। सरकार को इस मामले पर अपने इरादे स्पष्ट करने चाहिए।
12:43 AM, 05-Aug-2019
इसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर, उमर अब्दुल्ला के समर्थन में आए और कहा कि आप अकेले नहीं हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उमर अब्दुल्ला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप अकेले नहीं हैं उमर अब्दुल्ला। हर लोकतांत्रिक भारतीय कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं के साथ खड़ा है क्योंकि आप उसका सामना करेंगे जो भी देश के लिए सरकार के मन में है। संसद का सत्र अब भी चल रहा है और हमारी आवाज भी शांत नहीं होगी।'
 
12:39 AM, 05-Aug-2019
'जम्मू-कश्मीर में हो क्या रहा है? क्यों नेताओं को रातोंरात गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया? अगर कश्मीरी हमारे नागरिक हैं और उनके नेता हमारे सहयोगी, निश्चित रूप से आतंकियों और अलगाववादियों से लड़ते हुए मुख्यधारा के नेताओं को साथ रखा जाना चाहिए। अगर हम उन्हें अलग-थलग कर दें तो बचा कौन?'
 

 
12:30 AM, 05-Aug-2019
घाटी में इंटरनेट, फोन, केबल नेटवर्क आदि सेवाएं बंद कर दी गई हैं। राज भवन में डीजीपी, राज्यपाल और मुख्य सचिव की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस बीच जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने सभी स्कूल-कॉलेज और अकादमिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी किये हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed