{"_id":"57a376ea4f1c1ba96f2b892d","slug":"mehbooba-met-with-ds-hdda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा पर महबूबा से मिले आर्मी कमांडर, दिलाया शांति में सहयोग का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा पर महबूबा से मिले आर्मी कमांडर, दिलाया शांति में सहयोग का भरोसा
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और डीएस हुड्डा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को सेना के उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से चर्चा की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि घाटी में जल्द शांति बहाली के लिए सेना सरकार की हरसंभव मदद करेगी। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार उत्तरी कमान के कमांडर ने समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं से घाटी में शांति बहाली तथा माहौल को सामान्य बनाने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि हिंसा की मौजूदा घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है।
बच्चों की शिक्षा के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। व्यापारियों तथा दैनिक वेतन भोगियों को काफी भुगतना पड़ रहा है। पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा है। इन सबसे अधिक उन परिवारों का दर्द जिनके बच्चे हिंसा की भेंट चढ़े हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने घाटी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। साथ ही माहौल को सामान्य बनाने तथा शांति स्थापित करने की दिशा में की गई कार्रवाई और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की भी जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए जवानों को अधिक से अधिक संयम बरतने और युवाओं को जागरूक करने को कहा। उन्होंने जवानों की ओर से लोगों की मदद के लिए उठाए गए कदमों की सराहना भी की।