{"_id":"570e9bce4f1c1bb5644a6afb","slug":"mehbooba-met-the-prime-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा मामले की तय समय सीमा में जांच कराए केंद्र : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा मामले की तय समय सीमा में जांच कराए केंद्र : महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र से हंदवाड़ा मामले की तय समय सीमा में जांच कराने की मांग की है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से हुई मुलाकात में महबूबा ने कहा कि इस हिंसक घटना की जांच से भविष्य में ऐसी वारदात को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की पहली यात्रा पर आईं महबूबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
महबूबा ने हंदवाड़ा में फायरिंग की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और बताया कि रक्षा मंत्री ने उन्हें जांच करने तथा दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया है। साथ ही पीड़ितों के परिवार वालों को मुआवजा दिया जाएगा।
इस घटना में सुरक्षा बलों की फायरिंग में दो युवाओं तथा एक महिला की मौत हो गई थी। महबूबा ने नियंत्रण रेखा पर व्यापार के लिए और प्वाइंट खोलने की भी मांग की है। दूसरी ओर महबूबा और मोदी की मुलाकात में पीडीपी तथा भाजपा के बीच साल भर पहले हुए गठबंधन के एजेंडे को लागू करने पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक महबूबा ने मोदी को राज्य में आतंकवाद और कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। पीएम ने भरोसा दिया है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी लंबित मामलों में जल्द फैसले लिए जाएंगे।

Trending Videos
जमीन के एक टुकड़े पर समाधान चाहती थीं महबूबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
महबूबा ने मोदी और परिकर के अलावा शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी लंबी बातचीत की है। महबूबा ने जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।
वेंकैया ने कहा कि केंद्र इस बात पर पहले से विचार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को महबूबा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर एनआईटी मसले पर बातचीत की थी। राजनाथ ने महबूबा से एनआईटी कैंपस में जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा था।
महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से सेना के कब्जे वाले जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर भी चर्चा की। परिकर ने महबूबा से कहा है कि वह जमीन के टुकड़े को लेकर सेना की राय जानेंगे। इसके बाद जो भी उचित सहयोग होगा, वह करने के लिए तैयार हैं। ब्यूरो
वित्त सचिव को संपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री के विकास पैकेज के सही और समय से क्रियान्वयन के लिए केंद्र ने वित्त सचिव रतन वातल को जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ संपर्क अधिकारी नियुक्त किया है। वातल राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू के संपर्क में रहेंगे। सीएम महबूबा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी।