फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba called a meeting of the core group

महबूबा मुफ्ती ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाई

Sun, 17 Jan 2016 10:18 AM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba called a meeting of the core group

पीडीपी अध्यक्ष सांसद महबूबा मुफ्ती ने रविवार को पीडीपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें नयी सरकार के गठन के लिए भाजपा के साथ गठबंधन पर मंथन होगा।

विज्ञापन


बैठक के बाद रियासत में सरकार के गठन पर छाये असमंजस के बादल छंट सकते हैं। सनद रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री निर्मल सिंह और अन्य भाजपा नेता लगातार कह रहे हैं कि पहले पीडीपी को विधानमंडल दल का नेता चुनना है।
विज्ञापन


इसके बाद ही सरकार गठन की दिशा में प्रयास शुरू हो सकता है।

संगठन में बदलाव पर भी होगी चर्चा

Mehbooba called a meeting of the core group

पीडीपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख की ओर से रविवार को दोपहर बाद अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में पार्टी के सांसद, पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

यह मुफ्ती के निधन के बाद पार्टी की पहली औपचारिक बैठक होगी। हालांकि, पार्टी पहले कह चुकी है कि वह नई सरकार के गठन से पहले भाजपा के साथ 10 महीने के गठबंधन कार्यकाल में एजेंडा आफ एलायंस पर हुए कामों की समीक्षा करेगी।

साथ ही उसने सरकार गठन से पहले कुछ शर्तो की भी बात कही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन में बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है। महबूबा अपने भाई तसद्दुक मुफ्ती तथा मामा सरताज मदनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर रायशुमारी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed