फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting

जिला विकास आयुक्त राजोरी नें सुंदरबनी का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

विज्ञापन
Meeting
सुंदरबनी। जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने सुंदरबनी का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले उपजिला अस्पताल का दौरा कर वहां कोविड-19 को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की, और अस्पताल में लगाए गए आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर समीक्षा की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख भूमिका निभाने वाली आशा वर्करों के एक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से मिलकर उनके वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने कहा कि कोविड के सबसे मुश्किल दौर में उन्होंने सबसे आगे रहकर काम किया है। इसके बावजूद उन्हें बहुत कम वेतन मिल रहा है। इससे उनका गुजारा तक नहीं हो पा रहा। इसलिए, सरकार को वेतन बढ़ाकर उनकी बहुत पुरानी मांग को पूरा करना चाहिए। इस पर राजेश कुमार ने कहा कि यह उनकी जायज मांग है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुंदरबनी में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बाजार में खुलीं 50 प्रतिशत दुकानें
सुंदरबनी। नगर में शुक्रवार शाम से लगा वीकेंड लॉकडाउन सोमवार सुबह खत्म होते ही 50 प्रतिशत दुकानों को खोल दिया गया। बाजारों के खुलते ही काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इस बीच बाजारों में कोविड-19 की एसओपी पर अमल किया गया। अब जैसे-जैसे अनलॉक की प्रक्रिया बढ़ती जा रही है, तो सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। लोग अपने जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। कहीं पर किसी को कोई परेशानी नहीं आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed