फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,samba news

10 तारीख के बाद पहले रविवार और माह के आखिरी दिन बंद रहेगा घगवाल बाजार

विज्ञापन
meeting,samba news
घगवाल। कसबे के व्यापार मंडल ने रविवार को अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में बाजार बंद करने पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से कुछ फैसले लिए गए। हर माह 10 तारीख के बाद का पहले रविवार और महीने के आखिरी दिन को घगवाल बाजार की सभी दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन दवा की दुकानों पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा। हलवाई और सब्जी की दुकानें बंद वाले दिन दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेंगी। बेकरी और नाई की दुकानें महीने के आखिरी मंगलवार को बंद रहेगी। अगर कोई भी दुकानदार इस आदेश की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो व्यापार मंडल उसे हजार रुपये जुर्माना करेगा। सभी दुकानदार प्रत्येक महीने 100 रुपये व्यापार मंडल घगवाल को देंगे और इस पैसे का उपयोग किसी भी दुकानदार के साथ कोई अनहोनी घटना पर उसे आर्थिक मदद की जाएगी। बाजार में खाने-पीने के मिलावटी सामान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाहरी राज्यों से गाड़ियों में सामान बेचने वाले लोगों को घगवाल बाजार में सामान बेचने पर पूर्णता प्रतिबंध होगा, क्योंकि वे लोग दुकानदारों के व्यापार में परेशानी खड़ी करते हैं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण, स्वर्ण सिंह, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, मंडल महासचिव गोपाल दास भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed