फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

पंचायत सेई कलां के सरपंच ने बुलाई ग्राम सभा

विज्ञापन
meeting
आरएस पुरा। सीमावर्ती पंचायत सई कलां के सरपंच देवराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेई में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए पंचायत के लोगों की बेहतरी के लिए एक साथ कार्य करने का संकल्प लिया और समाज में आपसी फूट डालने वालों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभा में सैकड़ों लोगों ने बीते दिनों पंचायत के सरपंच देव राज पर हुए हमले की निंदा की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सरपंच ने कहा कि उनकी पंचायत के आपसी भाईचारे को ताक पर रखते हुए कुछ लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं कि पुलिस ने बीते दिनों भी 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह सही नहीं है, पुलिस ने केवल डीडीसी सुचेतगढ़ सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। क्षेत्र के लोग ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि राजनीतिक लोगों की बातों में आकर गुमराह हो रहे हैं, और पंचायत द्वारा ग्राम सभा का आयोजन करने का मकसद क्षेत्र का विकास करना है ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने पर क्षेत्र के लोगों की कई दिक्कतें हैं, जिसके समाधान के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए। ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत निकोवाल से सरपंच विजय चौधरी, नायब सरपंच मुंशी राम, पंचायत सेई खुर्द से नायब सरपंच राजू, पंच राजिंद्र, शाम लाल, नायब सरपंच सेई कलां शाम लाल, बलबीर, सत्या देवी, सुदेश कुमारी सहित बड़ी संख्या में पंचायत से अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed