{"_id":"622ce8a4da490a5aa9136891","slug":"meeting-reasi-news-jmu2556265147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे दरी बिछाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंबल डंगा में जनप्रतिनिधियों के साथ बात करते हुए ड़ीसी रियासी।
- फोटो : REASI
Link Copied
रियासी। ब्लॉक विकास विभाग कार्यालय के पास एक बडे़ बट वृक्ष के समीप शनिवार सुबह डीसी बबीला रकवाल दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों से आईं महिला जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
इसके बाद डीसी ने पास में ही स्थित गांव के पुराने तालाब को साफ करने का काम शुरू कराया। इसमें उन्होंने सभी को अपना सहयोग देने को कहा। जनरल जोरावर सिंह मेेमोरियल डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मौके पर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा घर की तरह बाहर भी सफाई करके कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। बाद में डीसी ने पेड़ की नीचे दरी पर बैठकर आईं महिलाओं व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्हाेंने कहा कि उनकी जरूरी समस्याओं को जल्द हल करने का प्रयास होगा। एडीसी अनिरुद्ध राय के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।