फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting of BJP in paragwal

Jammu News: कार्यक्रम में बताईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
Meeting of BJP in paragwal
भाजपा ने किया जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम भी सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए परगवाल के गांव भलवाल भरत में रविवार को भाजपा ने बूथ नंबर 118 और 119 पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल प्रधान सरपंच भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जनसंपर्क अभियान की प्रभारी व डीडीसी शारदा भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
डीडीसी सदस्य ने कहा कि इस कार्यकाल में सरकार ने देश के विकास के लिए काम किया है। साथ ही आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने पर भी ध्यान दिया। उज्ज्वला योजना के तहत हर बीपीएल परिवार को रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को निशुल्क टीकाकरण का लाभ दिया। इसके अलावा महामारी के बाद से गरीब परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया। इसका परिणाम है कि महामारी के दौर से निकल आज पूरा देश विकास की राह पर अग्रसर है। इसके अलावा देश भर में जाति-धर्म से ऊपर उठकर इसी सरकार ने हर एक को पक्का घर और शौचालय के साथ अब हर घर को नल से स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। उसके बाद नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी राजनीति और कूटनीति से देश को सबसे आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं। बेहतर होगा सभी देशवासी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। मौके पर वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच जसपाल सिंह, महामंत्री गौरव मन्हास, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed