फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

समस्या समाधान के लिए किसी सरकार ने नही बढ़ाया कदम

विज्ञापन
meeting
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की शुक्रवार एक हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने की। बैठक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान ने कहा के आज तक सरकारों ने हमारे साथ सुविधाओं के नाम पर झूठे वादे ही किए हैं। समस्याओं को हल करने की तरफ एक भी कदम भी नहीं बढ़ाया है। मौजूदा सरकार से जो थोड़ी बहुत उम्मीद बनी थी वो भी अब समाप्त हो गई है। वन रैंक-वन पेंशन, वेतन व पेंशन में अंतर, पुरानी पेंशन बहाली पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है। पैरा मिलिटरी के 14 लाख हाजिर सर्विस कर्मचारी व इतने ही सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद हर कर्मचारी सम्मानीय जीवन जीने के लिए पेंशन चाहता है, मगर सरकार ने हमारा यह हक भी छीन लिया। जबकि की सांसद, विधायक को पेंशन लगातार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीमा पर सतर्क रह कर ड्यूटी करते हुए आए दिन जवान वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं। सरकार इनके परिवार की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सीपीसी की सुविधा 2009 में दी गई थी। मगर पूर्ण रूप से आजतक लागू नहीं हो पाई है। सेवानिवृत्त जवानों के लिए शराब का प्रावधान सीपीसी में अभी तक नहीं हो पाया, जिसकी वजह से सुरक्षाबलों में भारी रोष है। गृह मंत्रालय के आधीन आने वाले सभी बलों के साथ सरकार भेदभाव करना बंद करे, वरना यह आंदोलन उग्र हो जाएगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन

बैठक में राम लाल डोगरा, बलदेव राज, सोमनाथ शर्मा, थोडू राम, मेलाराम बोधराज, मोहम्मद मजीद, गणेश दक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed