फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,jammu news,chamber

ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ताहाल सड़कों की हालत में हो सुधार

विज्ञापन
meeting,jammu news,chamber
जम्मू। ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, व्यापारिक समुदाय के लिए नई कॉलोनी बसाई जाए। यह मांगें वीरवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीआई) जम्मू के शिष्टमंडल ने जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के नवनियुक्त उप चेयरमैन पंकज मगोत्रा से मुलाकात के दौरान उठाई। सीसीआई अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने व्यापारी समुदाय और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, रेलवे स्टेशन के पास शिव मार्केट, बाहु प्लाजा और बस स्टैंड की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया। गुप्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के इलाकों की सड़कों की हालत अत्यधिक जर्जर है, जो न केवल स्थानीय व्यापारी समुदाय के लिए परेशानी का सबब हैं, बल्कि इस क्षेत्र में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दिक्कतें पैदा कर रही हैं। सड़कों की खस्ताहालत और विभागीय अधिकारियों द्वारा बुनियादी ढांचे के रखरखाव की कमी के कारण यहां आने वाले ग्राहकों को अपनी यात्रा से पहले दो बार सोचना पड़ता है। इससे क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नवाचारों और नवीनतम तकनीकों के युग में जेडीए भी आवासीय व व्यावसायिक श्रेणी में अपनी संपत्तियों को बढ़ाने के लिए नए विचारों पर काम करे। शिष्टमंडल में चैंबर पदाधिकारी अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed