फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,jammu kashmir news

एलजी ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सर्दी की तैयारी की योजना मांगी

विज्ञापन
meeting,jammu kashmir news
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों से बर्फबारी वाले इलाकों में सर्दी की तैयारी की योजना सौंपने को कहा। वीरवार को श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में सर्दी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने निर्देश जारी किए। उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वह मंगलवार तक विभागीय आधार पर कार्य योजना सौंपें। सर्दी के मौसम में नागरिकों को जरूरी सामान की सुचारु आपूर्ति होती रहे इसके लिए ठोस तंत्र तैयार करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जल जाने पर उसे बदलने के लिए 12 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे व दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 48 घंटे की समय सीमा भी निर्धारित की। उन्होंने बिजली विभाग की पिछली बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के तहत ट्रांसमिशन लॉसिस को दस फीसदी तक कम करने के मामले पर हुए कार्य की समीक्षा करते हुए नए दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सड़क संपर्क को दुरुस्त बनाए रखने का काम सुनिश्चित करने के लिए कहा और यातायात प्रबंधन पर भी बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व मुख्य और आंतरिक सड़कों पर बर्फ हटाने की मशीनरी भी तैनात रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल को बताया गया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला आधार पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में डॉक्टरों व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग को पर्याप्त मात्रा में राशन सर्दी में लोगो का मिलता रहे इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्तों को भी बर्फबारी क्षेत्रों के लिए सर्दी के लिए योजना तैयार करवाने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, वित्त आयुक्त अटल डुल्लू, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त विवेक भारद्वाज, गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, बिजली विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed