फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,jammu kashmir,development

विकास कार्यों की होगी 100 फीसदी जियो टैगिंग

विज्ञापन
meeting,jammu kashmir,development
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित होगी। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने परियोजनाओं की प्रगति और विकास को ट्रैक पर लाने के लिए समय श्रृंखला डेटा विकसित करने के साथ मनरेगा और पीएमएवाई (जी) के तहत बनाई जा रही सभी संपत्तियों (विकास कार्य) की 100 फीसदी जियो टैगिंग के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में किए जा रहे विकास कार्यों की सूची पंचायत घरों में सामग्री व श्रम पर व्यय सहित प्रदर्शित की जाएं। मुख्य सचिव ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि मनरेगा के तहत विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 12.41 लाख जॉब कार्ड जारी कर 170.87 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित किए हैं। विभाग ने 44509 कार्यों को पूरा कर लिया है और पहले चरण में 98.67 फीसदी और दूसरे चरण में 84 फीसदी कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित कर ली है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत विभाग ने 41 पंचायत भवन के निर्माण और नवीनीकरण के अलावा 37500 पीआरआई सदस्यों और 3500 सेक्टर समर्थकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया है। आरजीएसए कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय शासन के लिए पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) की क्षमताओं को विकसित और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत विभाग ने 26113 परिवारों को पक्के आवासीय मकान बनाने में सहायता की है। मुख्य सचिव ने पीआरआई सदस्यों की आवश्यक जानकारी को कैप्चर करने वाले डेटाबेस के निर्माण और उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में पूर्ण कार्यों पर उनकी प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए एक तंत्र तैयार करने को कहा। पीआरआई के संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा कार्य प्रमाणीकरण विभिन्न विकास कार्यों की उचित निगरानी सुनिश्चित करेगा। विभाग कम से कम 20 हजार स्वयं सहायता समूहों के निर्माण और बैंकों व बाजारों के साथ उनके जुड़ाव को सुनिश्चित करे। विभाग 15 दिसंबर तक सभी ग्रामीण स्तरीय स्वच्छता योजनाएं तैयार करें। हिमायत योजना के तहत कम कवरेज पर हितधारकों के परामर्श से प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed