फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

आज हाउस में हंगामे के बीच गरमाएंगे कई मुद्दे

विज्ञापन
meeting
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस शनिवार को आठ माह बाद होगा। लंबे अंतराल के बाद बैठक होने के कारण खूब गहमागहमी हो सकती है। हाउस सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही पहले के रुके कामाें को भी हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

पार्षदों ने 25 नवंबर तक अपने प्रस्ताव जमा करवा दिए हैं। अब सदन में चर्चा के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाना है। हर बार की तरह इस बार भी हाउस टैक्स लगाने और राजस्व बढ़ाने के लिए प्रस्तावों पर मंथन किया जाना है और इसे लागू किया जाना है। वार्डों में विकास कार्य सिरे न चढ़ने के कारण विपक्षी पार्षद सदन में कई सवाल उठाएंगे। इनका जवाब मेयर और डिप्टी मेयर से लिया जाएगा। हालांकि प्रश्न सत्र न होने के कारण सीधे प्रस्तावों के दौरान ही सवाल पूछे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

लंबित मुद्दों पर पार्षदों की ओर से प्रदर्शन करने की भी संभावना है। लंबे समय से हाउस न होने से पार्षद नाराज हैं। इसके लिए कई बार नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अब जनरल हाउस में तमाम मसलों को सहमति के बाद पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सीबीआई रेड का मुद्दा गरमाएगा
सीबीआई रेड मसले पर जनरल हाउस में खूब गहमागहमी हो सकती है। रेड के बाद आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। रिकॉर्ड जब्त करने के बाद किसी को भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।

------------
अवैध निर्माण पर भी हो सकती है बहस
जनरल हाउस की बैठक में तेल घोटाला और अवैध निर्माण का मसला फिर गरमाने की संभावना है। हर पर विपक्ष कई बार तीखा प्रहार करता आया है। शहर में अवैध निर्माण के कारण नियम टूट रहे हैं। फरवरी में मसला उठने के बाद इनफोर्समेंट विंग से अधिकारियों को यहां से वहां भी किया गया है।
------------
ये हैं प्रस्ताव
- हाउस टैक्स
- किराये में बढ़ोतरी
- पार्किंग सुधार
- सतवारी चौक का नाम बदलना
- रास्तों का निर्माण
- नालियों का निर्माण
- नालों में जंगले लगाना
- सफाई व्यवस्था में सुधार करना
- स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने पर काम
- सामुदायिक भवन बनवाना
- अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती
- मशीनरी में बढ़ोतरी
-------------
हाउस का आयोजन आज किया जाएगा। प्रस्तावों को पास किया जाएगा और शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। शहरवासियों को सुविधाएं दी जाएंगी।
चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
-------------
हाउस के लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर हर संभव कदम उठाया गया है।
- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed