फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

नवरात्र और पंचायत उपचुनाव की सुरक्षा पुख्ता करें अफसर

विज्ञापन
meeting
जम्मू। पंचायत उप चुनाव, जिला परिषद और दरबार मूव को लेकर वीरवार को आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जम्मू जोन के सभी डीआईजी और एसएसपी स्तर के अफसरों ने इसमें हिस्सा लिया। बैठक में नवरात्र, पंचायत उपचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर मंथन किया गया। उच्चाधिकारी ने निर्देश दिए कि हरेक डीएसपी और एसएचओ नेशनल हाइवे पर नाकों को मजबूत करें। तलाशी और जांच अभियान में तेजी लाएं। सभी अधिकारी अपने स्तर पर सुरक्षा को लेकर योजना बनाएं, ताकि यह सभी आयोजन सफलतापूर्वक और बिना की घटना के संपन्न हों। दरबार मूव के दौरान उपराज्यपाल की मूवमेंट रूट पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एसएसपी स्तर के अफसरों को अपने-अपने क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत खेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही जम्मू संभाग में आतंकवाद के नए पैंतरों पर भी पैनी नजर रखने के लिए कहा गया। आईजी ने संभाग में कानून व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत करने का आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed