फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

घाटी में पीपुल्स अलायंस के दांव की काट तलाशने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
meeting
जम्मू। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद जम्मू-कश्मीर में तेज हुई सियासी सरगर्मी के बीच प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। पीपुल्स अलायंस के गठन को देखते हुए भाजपा की बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक में आरएसएस के कई संगठनों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे। नए घटनाक्रम पर वीरवार को भी प्रदेश भाजपा नेता एक दूसरे के संपर्क में रहे। जम्मू संभाग में जिला इकाईयों को भी भाजपा ने सक्रिय कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कश्मीर केंद्रित दलों ने अनुच्छेद 370 पर बयान तेज किए हैं। इसे लेकर पार्टी भी विपक्ष का तोड़ निकालने में जुट गई है। प्रदेश भाजपा के नेता नए घटनाक्रम से जुड़ी पल-पल की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दे रहे हैं। वहीं से आ रहे निर्देश पर पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

---
अशोक कौल लद्दाख में ही रहेंगे
भाजपा के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के महासचिव संगठन अशोक कौल ने अमर उजाला को बताया कि नए घटनाक्रम के बावजूद वह लेह काउंसिल के चुनाव तक लेह में रहेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हो रही सियासी उठापटक पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना पार्टी नेताओं से चर्चा कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed