फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

गर्मियों में सुचारु बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाए

विज्ञापन
meeting
जम्मू। प्रदेश में बिजली के पीक लोड के लिए सर्वे किया जाए। इससे पता चल सकेगा कि प्रदेश में कुल कितने लोड की आवश्यकता है। यह निर्देश बिजली विभाग के सचिव एम राजू ने जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के दौरान अधिकारियों को दिए। 2020-21 के लिए बिजली आपूर्ति आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयारियों पर भी मंथन किया गया। गर्मियों में बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए कि 220/132 केवी ग्रिड स्टेशन से डाउन स्ट्रीम 11केवी फीडर से विद्युत नेटवर्क के प्रसारण और वितरण बाधाओं पर जिलेवार जानकारी भी मांगी। सचिव ने गर्मियों में जम्मू क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की मांग को पूरा करने के लिए तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मुहैया करवाया जाए। बताया गया कि जेएंडके में 4300 मेगावाट की पीक लोड मांग को पूरा करने के लिए 6000 करोड़ रुपये विद्युत मंत्रालय को जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed