फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting in samba

Jammu News: जल जीवन मिशन पर चर्चा, परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
Meeting in samba
-पन्नी समिति सम्मेलन में जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में पन्नी समिति सम्मेलन करवाया गया। इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अधीक्षण अभियंता हाइड्रोलिक सर्कल जम्मू विवेक कोहली, एसीडी सांबा सिद्धार्थ धीमान, कार्यकारी अभियंता पीएचई डिवीजन सांबा बृजभूषण मौजूद रहे।
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से जल जीवन मिशन कार्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि जिले की 112 जल आपूर्ति योजनाओं से 36 पूरी होने के करीब हैं। कुछ मामलों में कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता को पहचाना गया। जिला विकास आयुक्त ने जल शक्ति विभाग को इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जल स्रोतों को बनाए रखने, पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, कुशल जल उपयोग, जल स्रोतों की सफाई, हर घर जल प्रमाणन प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने में पन्नी समिति की भूमिका पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

जल आपूर्ति योजनाओं के निर्माण, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया, तृतीय पक्ष निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण इंजीनियरों के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता जांच में पारदर्शिता पर जोर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार मुक्त जल जीवन मिशन कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed