{"_id":"64974ffcbe53e366d30f0f29","slug":"meeting-in-samba-samba-news-c-10-1-147349-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर बढ़ाई जाए सतर्कता, संभावित घुसपैठ वाले रास्तों की हो निगरानी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकों पर बढ़ाई जाए सतर्कता, संभावित घुसपैठ वाले रास्तों की हो निगरानी : एसएसपी
Sun, 25 Jun 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश जिले में फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई विस्तृत रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट हाईवे के नाकों पर चौबीसों घंटे सतर्कता बरती जाए। साथ ही संभावित घुसपैठ मार्गों पर गश्त, निगरानी तेज करने और संदिग्ध ड्रोन ड्रॉपिंग प्वाइंट्स पर पर्याप्त तैनाती की जाए व चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर रात्रि नाका लगाए जाएं। यह निर्देश एसएसपी बेनाम तोश ने शनिवार को श्रीअमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान दिए।
बैठक में सेना और सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जिले में फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आईबी के पास के सभी होटलों, रेस्तरां, लॉज, अप्रवासी व्यक्तियों, किरायेदारों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक के दौरान ईद-उल-अजहा और प्रसिद्ध वार्षिक सात दिवसीय स्वांखा मेले के सुचारू संचालन के लिए भी चर्चा की। अधिकारियों को सतर्कता बरतने, तालमेल के साथ काम करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश विरोधी तत्वों और उनके आकाओं के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए संवेदनशीलता के साथ खुफिया इनपुट साझा करने का निर्देश दिया।