{"_id":"6598561c6496ee728503568b","slug":"meeting-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-276320-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में गोशाला में गोवंशों के उपचार के लिए चिकित्ससकों के रोस्टर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में गोशाला में गोवंशों के उपचार के लिए चिकित्ससकों के रोस्टर की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जय मां सुरभि गो समिति ट्रस्ट अखनूर ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें गोशाला की कार्यप्रणाली और भविष्य के लिए जरूरी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से अहम फैसले लिए गए।
बैठक के दौरान पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, महंत केशव शास्त्री, पंडित सुभाष शास्त्री, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच जगदीश शर्मा, सरपंच गणेश दास, सरपंच मंगा राम, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, पूर्व पार्षद खेमा देवी समेत अखनूर नगर व क्षेत्र के सभी गांवों से बुद्धिजीवी मौजूद थे। जय मां सुरभि गौ समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मौजूदा समय में गोशाला में 100 के लगभग गोवंश मौजूद हैं जिनकी सेवा के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। कमेटी के सदस्यों ने गोशाला में मौजूद गोवंशों के लिए नियमित पशु चिकित्सकों के रोस्टर की मांग की जिससे बीमार गोवंशों को समय समय पर उपचार मिल सके। कमेटी सदस्यों ने अखनूर नगर पालिका, अखनूर पशु चिकित्सालय द्वारा मुहैया करवाई जा रही सेवा के लिए उनका आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की मांग उठाई। कमेटी सदस्यों ने गौशाला में बढ़ते गोवंशों के लिए अतिरिक्त शेडों के निर्माण, गोशाला की चाहरदीवारी को ऊंचा करना, गोशाला की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए आवर्ती राजस्व आदि को लेकर विचार विमर्श किया।
पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि गो तस्करों से छुड़ाए हुए गोवंशों और अखनूर नगर में लावारिस एवं असहाय गोवंशों की सेवा का कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने समिति को गोशाला के विकास एवं नियमित कार्य के लिए अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति द्वारा गोशाला की कार्यप्रणाली में आ रही चिकित्सा एवं अन्य प्रकार की समस्याओं को वह संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और जल्द उनका समाधान होगा। इस दौरान समीक्षा बैठक में मौजूद सभी धर्म प्रेमियों ने ट्रस्ट की आधिकारिक सदस्यता भी ली।