फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting in akhnoor

Jammu News: डीडीसी सदस्य ने सड़कों की टेंडर प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
Meeting in akhnoor
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा छंब के ब्लॉक मैरा मांदरेया में बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाकर सड़कों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए।
इसके अलावा ब्लॉक मैरा मांदरेया के कठार से बालसरो सड़क मार्ग का काम भी जल्द शुरू किया जाए। इसमें 6 करोड़ 84 लाख की लागत से बनने वाली सड़क और 5 करोड़ 42 लाख की लागत वाला पुल शामिल हैं। सुरेश शर्मा ने कहा कि सिटी एंड टाउन सेक्टर में 2 करोड़ 51 लाख रुपये और एक करोड़ 20 लाख रुपये की पॉट होल्स योजना के अंतर्गत ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा में बनने वाले सड़क मार्गों की टेंडर प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करें। स्टेट सेक्टर, डिस्ट्रक्टि सेक्टर और नाबार्ड के अंतर्गत बनने वाली अन्य सड़कों पर भी चर्चा की गई। कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत बनने वाले कुछ सड़क मार्गों की डीपीआर बन चुकी है। जिन सड़कों की नहीं बनी है, उसे जल्द बनाएं।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा छंब के अंदर बहुत से ऐसे गांव हैं जो अभी भी सड़क मार्ग से वंचित हैं। उन सभी इलाकों को पक्के सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। मौके पर विभाग के एक्सईएन सुनील डोगरा, एईई अंग्रेज सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed