फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   meeting between india chaina officers

भारत-चीन एलएसी पर शांति बहाली के लिए कटिबद्ध

Fri, 15 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 15 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
meeting between india chaina officers
एलएसी पर अध‌िकार‌ियों ने की बैठक - फोटो : PTI
भारत और चीन की सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बहाली के लिए कटिबद्धता जताई। दोनों सेनाओं के कमांडरों की हुई ‘बार्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) में एलएसी पर सौहार्द कायम रखने के लिए प्रयास करने का वादा किया गया। पूर्वी लद्दाख में वीरवार को हुई बैठक में दोनों देशों के बीच हुई संधियों और समझौतों का पालन करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार चुशूल और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में कृषि त्योहार के मौके पर हुई इस बैठक में दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने दोस्ती की भावना और सौहार्दपूर्ण संबंध बढ़ाने के साथ एलएसी पर शांति कायम करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


चुशूल में भारतीय दल का नेतृत्व ब्रिगेडियर राजेंद्र राय और चीनी दल का नेतृत्व कर्नल वांग जून जियान ने किया, जबकि डीबीओ में भारत के कर्नल बीएस उप्पल और चीन के लेफ्टिनेंट कर्नल दुआन यून गनगिन अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिक बीपीएम में दोनों ओर के प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रीय झंडों को सलामी दी। उसके बाद सैन्य अफसरों ने बैठक को संबोधित किया और मिठाइयां व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। बैठक का माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed