{"_id":"60b934f78ebc3e9a2202717b","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu236580439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने की। पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा विशेष रूप से इस मौके पर मौजूद थे। बैठक में बुधवार को त्राल क्षेत्र में नगर अध्यक्ष राकेश पंडित की हत्या की कड़ी निंदा की गई।
जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि निर्दोष लोगों की इस तरह की हत्या आतंकवादियों के बीच भारी निराशा को प्रदर्शित करती है। इन राष्ट्र विरोधी तत्वों को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं और देश के कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए। बैठक में शहीदों और वर्तमान महामारी के कारण अपना जीवन गंवाने वालों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
इस बैठक में कोविड-19 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। प्रत्येक पंचायत में पांच बिस्तरों की स्थापना के मामले पर भी चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। बैठक में यह बात सामने आई है कि ज्यौड़ियां से इंदिरीपाटन पुल पर चल रहे काम को तेज करने की जरूरत है, क्योंकि क्षेत्र की आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पता चला है कि ठेकेदार और विभाग के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते इस पुल का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में डीडीसी जम्मू भरत भूषण, उपाध्यक्ष डीडीसी जम्मू सूरज सिंह भाऊ, जिला अध्यक्ष भाजपा अखनूर जगदीश भगत, पूर्व विधायक अखनूर राजीव शर्मा, डीडीसी सदस्य अखनूर शारदा भाऊ, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, डीडीसी सदस्य मैरा मेंदरिया सुरेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष भलवाल ब्राह्मण नेहा राजपूत, बीडीसी अध्यक्ष मैरा मेंदरिया सुषमा शर्मा और जिला पदाधिकारी भी शामिल थे।