{"_id":"5c0168bebdec22418130af8a","slug":"mediclaim-insurance-scheme-notice-served-to-insurer-for-foreclosure-of-agreement-with-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: समूह मेडिक्लेम योजना 31 दिसंबर से रद, वित्त विभाग ने बीमाकर्ता को नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: समूह मेडिक्लेम योजना 31 दिसंबर से रद, वित्त विभाग ने बीमाकर्ता को नोटिस दिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों की समूह मेडिक्लेम योजना के समझौते को 31 दिसंबर से रद करने के लिए बीमाकर्ता को नोटिस दे दिया है।
वित्त विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, 31 दिसंबर की आधी रात तक इस योजना में नामांकित किसी भी कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्यों को नकदी रहित उपचार या प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त होगा।
यदि कोई कर्मचारी या उसके परिवार के सदस्य ने अपने खर्च पर इलाज कराया है, तो वे प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं बशर्ते वे इस योजना में नामांकित हों।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि डीडीओ द्वारा आगे प्रीमियम किस्त की कोई कटौती नहीं होगी। चिकित्सा भत्ता बहाल करने के आदेश को अलग से जारी किया जाएगा।