फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Medical team is helpless due to lack of ration at Baltal track

अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य जांच में लगी टीम भूख से बेहाल, कहा- भूखे ही सोना पड़ रहा है

Wed, 25 Jul 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Jul 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Medical team is helpless due to lack of ration at Baltal track
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमरनाथ यात्रा के बालटाल ट्रैक पर करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित संगम टॉप डिस्पेंसरी पर तैनात चिकित्सा टीम की राशन न मिलने से हालत खराब हो रही है। इस

विज्ञापन

केंद्र पर दूसरी शिफ्ट में दस दिन पहले राजस्थान, यूपी और स्थानीय स्तर से सात सदस्यों का चिकित्सा स्टाफ लगाया गया था। स्टाफ का कहना है कि पर्याप्त राशन न होने से उन्हें भूखे ही सोना पड़ रहा है। राशन की क्वालिटी उचित न होने से कई सदस्यों को डायरिया, डिसेंट्री की शिकायत हुई है। लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली गई है।  
विज्ञापन


केंद्र पर तैनात जयपुर (राजस्थान) निवासी एमओ डॉ. प्रशांत, रायबरेली (यूपी) निवासी महेंद्र गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि करीब पांच दिन पहले राशन की सूची अधिकारियों
विज्ञापन
विज्ञापन

को भेजी गई थी। लेकिन कोई राशन नहीं पहुंचा है। मैदे की चपाती खाने से कई सदस्यों की तबीयत खराब हुई है। इसके बाद सीमित आशीर्वाद आटा भेजा गया जो खत्म हो गया। 

किसी तरह के मसाले नहीं है, जिससे सब्जी बनाई जा सके। डिस्पेंसरी से करीब पांच किमी. दूर भंडारा है, जिससे वहां रोजाना जाना मुमकिन नहीं है। शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पिछले सात दिन से किसी सदस्य ने स्नान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि देशभर के चिकित्सा संस्थानों से उनकी अमरनाथ यात्रा में तैनाती की गई थी और उन्हें अभी अगस्त तक ड्यूटी देनी है। सिलेंडर, चूल्हे हैं, लेकिन उन पर पकाने के लिए राशन ही नहीं है। 


केंद्र पर राशन भेजा गया है: नोडल ऑफिसर
नोडल ऑफिसर बीएमओ शब्बीर के अनुसार संगम टाप पर राशन, सब्जी भेज दी गई है। मंगलवार को बारिश के कारण ट्रैक बंद होने से थोड़ी दिक्कत आई है। लेकिन सारी सप्लाई
शीघ्र डिस्पेंसरी तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed