{"_id":"651341b34e62935c1d07d4ac","slug":"mayor-skuast-programme-jammu-news-c-10-jam1008-210705-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेयर ने जन जागरण अभियान के तहत स्कॉस्ट में छात्रों को ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेयर ने जन जागरण अभियान के तहत स्कॉस्ट में छात्रों को ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनने की दी सलाह
विज्ञापन
मेयर ने भ्रष्टज्ञचार पर किए छात्र जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जन जागरण अभियान के तहत मेयर राजेंद्र शर्मा ने ईमानदार जम्मू, शानदार जम्मू नारे के साथ मंगलवार को स्कॉस्ट में छात्रों को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छी शुरुआत से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास करें। किसी उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि के रूप में चुनते समय जातिवाद पर नहीं सोचना है। हमेशा शिक्षित, साफ चरित्र और प्रशासनिक मामलों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता देनी है।
छात्रों ने मेयर के तीन मंत्रों का पालन कर व्यवस्था में व्याप्त गलतियों को सुधारने और ईमानदार राज स्थापित करने का संकल्प लिया। मेयर ने कहा कि वे क्लास रूम, घर, कार्यस्थल और अन्य स्थानों पर इस संबंध में चर्चा करें और व्यवस्था सुधारने में रोल निभाएं। डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स बीएस शर्मा और भारत भूषण भी उपस्थित रहे। इसके बाद अभियान दल फल मंडी नरवाल पहुंचा, जहां ट्रेडर्स एसोसिएशन से मुलाकात की। पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के खतरे और सिस्टम से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के तरीकों के बारे में बताया। यहां फ्रूट मंडी नरवाल के अध्यक्ष परवीन कुमार और चेयरमैन नीरज आनंद मौजूद रहे।
वहीं, वार्ड-8 की पार्क में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्षद डॉ. अक्षय शर्मा मौजूद रहे। मेयर ने लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी शपथ दिलाई और सभी ने नेक पहल को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मेयर ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर पप्पू चौधरी और अनिल कुमार मौजूद रहे।