फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mayor, order, programme

Jammu News: रेहड़ी जाेन बनाने के लिए जगह की तलाश करे निगम व जेडीए

विज्ञापन
mayor, order, programme
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। रेहड़ी धारकों के लिए रेहड़ी जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम और जेडीए जमीन की तलाश करें। जमीन रेहड़ी बाजार से नजदीक होनी चाहिए ताकि विक्रेताओं को व्यवसाय चलाने को उचित स्थान मिल सके। जेएमसी वेंडरों को व्यवसाय संचालित करने के लिए हरसंभव सुविधा देगा। यह सुनिश्चित करेगा कि विक्रेता आवश्यक स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में सहायक हो। विश्वास है कि यह कदम विक्रेताओं और स्थानीय समुदाय के लिए फायदेमंद होगा।
यह बात शुक्रवार को सरकारी वुमेन कॉलेज परेड में मेयर राजिंदर शर्मा ने कही। पॉलिथीन पर प्रतिबंध कार्यक्रम के दौरान मेयर ने कहा कि निवास प्रमाण पत्र केवल उन लोगों को जारी किया जाना चाहिए, जो लंबे समय से जम्मू में रह रहे हैं। जेडीए द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के इच्छुक आवेदकों के लिए निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिए। पॉलिथीन बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए कि खिलाफवर्जी विंग और जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के स्वास्थ्य विभाग को समन्वय स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन

आवास के लंबित मामलों की सूची संबंधित पार्षदों को नगर निगम द्वारा प्रदान की जानी चाहिए। सूची में मामलों का सभी विवरण जैसे आवेदकों का जानकारी, मामलों की स्थिति और आवेदनों के समर्थन में प्रस्तुत दस्तावेज शामिल हाेना चाहिए। नगर निगम को सुनिश्चित करना चाहिए कि सूची नियमित रूप से अपडेट की जाए और पार्षदों की मंजूरी के बिना कोई नया मामला शामिल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed